Mahindra XUV700 पर मिल रहा बड़ा प्राइस कट, आज ही चेक करें नई कीमत
भारत
चेतना मंच
12 Sep 2025 10:53 AM
अगर आप Mahindra XUV700 खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे तो आपके लिए इससे बेहतर मौका शायद ही मिले। GST दरों में हाल ही में हुए बदलाव का सीधा फायदा अब ग्राहकों को मिलना शुरू हो गया है। सबसे पहले Mahindra ने अपनी पॉपुलर SUVs की कीमतों में बड़ी कटौती कर ग्राहकों को राहत दी है। Mahindra XUV700 GST Rate
GST स्लैब में क्या बदला है?
अब तक बड़ी SUVs पर कुल 48% टैक्स (28% GST + 20% सेस) लगता था। सरकार ने अब इस टैक्स को घटाकर 40% कर दिया है। इसका फायदा उन गाड़ियों को मिलेगा। जिनकी लंबाई 4 मीटर से ज्यादा है और जिनका इंजन 1500cc से ऊपर है। Mahindra XUV700 इसी कैटेगरी में आती है और इसलिए इस पर ग्राहकों को बड़ी कीमत कटौती का फायदा मिल रहा है।
Mahindra XUV700 के वेरिएंट्स पर नई कीमतें और बचत
वेरिएंट
पहले की कीमत (अनुमानित)
अब की कीमत (अनुमानित)
बचत
MX
—
—
₹88,900 तक
AX3
—
—
₹1,06,500 तक
AX5 S
—
—
₹1,10,200 तक
AX5
₹17.44 लाख
₹16.55 लाख
₹1,18,300 तक
AX7
—
—
₹1,31,900 तक
AX7 L (टॉप वेरिएंट)
₹25.48 लाख
₹24.05 लाख
₹1,43,000 तक
नोट: ये कीमतें अनुमानित हैं और राज्य व डीलरशिप के हिसाब से थोड़ी बहुत अलग हो सकती हैं।
इन Mahindra गाड़ियों की कीमत भी घटी
Mahindra ने सिर्फ XUV700 ही नहीं, अपनी बाकी पॉपुलर SUVs की कीमतों में भी कटौती की है।
Bolero / Bolero Neo – ₹1.27 लाख तक सस्ती।
XUV 3XO (Petrol) – ₹1.40 लाख तक सस्ती।
XUV 3XO (Diesel) – ₹1.56 लाख तक सस्ती।
Thar 2WD (Diesel) – ₹1.35 लाख तक सस्ती।
Thar 4WD (Diesel) – ₹1.01 लाख तक सस्ती।
Thar Roxx वेरिएंट – ₹1.33 लाख तक सस्ती।
Scorpio Classic – ₹1.01 लाख तक की कमी।
Scorpio-N – ₹1.45 लाख तक की सीधी बचत।
GST कटौती के इस फैसले से बड़ी SUVs अब पहले से कहीं ज्यादा अफॉर्डेबल हो गई हैं। Mahindra ने सबसे पहले इस राहत को ग्राहकों तक पहुंचाकर एक शानदार कदम उठाया है। अगर आप Mahindra की कोई SUV जैसे XUV700, Thar, Scorpio या Bolero खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेस्ट डील पाने का सही मौका है। Mahindra XUV700 GST Rate