
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर बड़ा ही विवादित बयान दिया है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए विवादित बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को लेकर अपने भाषण में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि देश की सीमाओं की सुरक्षा न हो पाने की पूरी जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय और गृह मंत्री अमित शाह की है। अपने तीखे अंदाज में उन्होंने कहा कि यदि सीमा सुरक्षा में चूक हो रही है, तो गृह मंत्री का सिर काटकर टेबल पर रखना चाहिए।उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों में कहा कि गृह मंत्री का सिर काटकर टेबल पर रखना चाहिए, जिसे लेकर सियासी घमासान तेज होने की संभावना है। Mahua Moitra
महुआ मोइत्रा ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि बीएसएफ पश्चिम बंगाल में प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रही और स्थानीय लोगों की सुरक्षा की हकीकत से इसका मेल नहीं बैठता। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएसएफ से डर महसूस होता है, जबकि अवैध घुसपैठ जारी है। महुआ ने आगे अपने बयान में यह भी कहा कि अवैध घुसपैठ की जिम्मेदारी केवल केंद्र सरकार और उसकी एजेंसियों की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त के भाषण का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि गृहमंत्री अमित शाह वहां मौन रहते हुए केवल तालियां बजा रहे थे, जबकि सीमा सुरक्षा की वास्तविक चुनौतियां अनदेखी हो रही थीं।
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम में अपनी दो दिवसीय यात्रा पर हैं। गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र इकाई का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने “घुसपैठिए बचाओ यात्रा” शुरू करके चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की है और देश से माफी मांगनी चाहिए। महुआ मोइत्रा के विवादित बयान और अमित शाह के पलटवार के बीच राजनीतिक माहौल दोनों ओर गरम है। Mahua Moitra