
Mainpuri Bye Election 2022: मैनपुरी संसदीय सीट के उपचुनाव में पूर्व आईपीएस एवं अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर की पार्टी भी मैदान में उतरेगी। अमिताभ ठाकुर ने शनिवार को प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया। उन्होंने सैफई निवासी रौली यादव को उम्मीदवार बनाया है। सांसद मुलायम सिंह यादव के निधनोपरान्त खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर इन दिनों नामांकन प्रक्रिया चल रही है।
संयोजक अधिकार सेना अमिताभ ठाकुर शनिवार को मैनपुरी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ताधारी भाजपा जो खुद को डबल इंजन की पार्टी कहती है। मेरी नजर में वह ट्रिपल इंजन की पार्टी है। भाजपा हर व्यवस्था का अपने फायदे के लिए अनुचित प्रयोग करने में माहिर है।
उन्होंने उप चुनाव में भी गड़बड़ी की आशंका जताई। बताते चले कि मैनपुरी सीट पर पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने अभी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने रमाकांत कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। रमाकांत कश्यप इटावा के रहने वाले हैं। अभी किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।
देश दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।