Mainpuri Voting: मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए शुरुआती दो घंटों में 7 प्रतिशत मतदान
Mainpuri Voting
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:15 AM
Mainpuri Voting: लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा और रामपुर एवं खतौली विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान के बाद शुरुआती दो घंटों में मैनपुरी और खतौली में औसतन सात-सात प्रतिशत तथा रामपुर में लगभग चार फीसद मत पड़े हैं।
Mainpuri Voting
इन उपचुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) एवं राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होगा।
बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने इन उपचुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।
राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्वाह्न नौ बजे तक मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में औसतन 7.08%, खतौली में औसतन 6.90% तथा रामपुर में 3.97% मत पड़े हैं।
उप चुनाव का मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा। परिणामों की घोषणा आगामी आठ दिसंबर को की जाएगी।