उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस 22 की मौत
Uttarakhand News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:17 AM
Uttarakhand News : उत्तराखंड के अल्मोड़ा से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक बस गहरी खाई में गिर गई जिसमें अब तक 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सल्ट विकासखंड के कुपी क्षेत्र में बस दुर्घनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस में सवार 22 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 20 लोगों की मौके पर और दो गंभीर घायलों ने रामनगर अस्पताल में दम तोड़ा।
जानकारी अनुसार रोज की तरह गढ़वाल मोटर्स की बस सोमवार सुबह पौड़ी जिले के गोलीखाल से यात्रियों को लेकर रामनगर की ओर से रवाना हुई। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। लेकिन सल्ट के कुपी क्षेत्र पहुंचते ही अचानक चालक ने बस से नियत्रंण खो दिया। अनियंत्रित बस गहरी खाई में जा गिरी। बस अनियंत्रित होते ही सवार लोगों की चीख पुकार मच गई।
Uttarakhand News :
हादसे में 20 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों ने उपचार के दौरान रामनगर अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि 16 से अधिक यात्री गंभीर रूप घायल हो गए। जो मौत और जिदंगी की जंग लड़ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ओर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच रेस्क्यू अभियान में जुट गई। Uttarakhand News :