गंगा दशहरा के मौके पर बड़ा हादसा,पटना में नाव पलटने से एक ही परिवार के 17 डूबे
Bihar News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 01:29 AM
Bihar News : गंगा दशहरा के मौके पर बिहार के पटना में एक ही परिवार के 17 सदस्य पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि एक रिटायर्ड अधिकारी का परिवार, गंगा दशहरा के मौके पर बिहार शरीफ से पटना गंगा स्नान के लिए आया था। हादसे में 12 सदस्यों को बचा लिया गया है जबकि रिटायर अधिकारी समेत 5 सदस्य अभी भी लापता है।
नाव पलटने से एक ही परिवार के 17 डूबे
Bihar News
बिहार के रिटायर्ड NHAI अधिकारी का परिवार बिहार शरीफ का रहने वाला है और गंगा दशहरा के मौके पर पटना के उमानाथ घाट पर स्नान के लिए आया था ।स्नान करने के बाद सभी वापस लौट रहे थे तभी ये हादसा हो गया। गंगा दशहरा के दौरान घाट पर घटना के बाद पुलिस प्रशासन का अमला घटना स्थल पर मौजूद है। और तेजी से लापता लोगों को तलाश किया जा रहा है ।
बिहार के पटना में गंगा दशहरा के मौके पर सभी घाटों में भारी भीड़ थी और इसी दौरान एक नाव जिसमें एक ही परिवार के 17 लोग सवार थे वह अनियंत्रित होकर गंगा में पलट गई जिसमें उस नाव में मौजूद एक ही परिवार के 17 सदस्य पानी में डूब गए। परिवार के 12 सदस्यों को बचा लिया लेकिन 5 सदस्यों की तलाश की जा रही है।
Bihar News
ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें