विज्ञापन
बिहार सरकार ने राज्य के छात्रों के लिए एक अहम और राहतभरी पहल की घोषणा की है। अब राज्य के ग्रेजुएशन कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ कमाई का भी अवसर मिलेगा।

Earning While Studying : बिहार सरकार ने राज्य के छात्रों के लिए एक अहम और राहतभरी पहल की घोषणा की है। अब राज्य के ग्रेजुएशन कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ कमाई का भी अवसर मिलेगा। इसके तहत छात्रों को इंटर्नशिप प्रोग्राम से जोड़ा जाएगा, जिसमें उन्हें हर महीने 12,300 का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इस योजना के तहत बिहार सरकार का उद्देश्य छात्रों को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर उन्हें इंडस्ट्री आधारित स्किल्स से जोड़ना है। राज्य की यूनिवर्सिटीज और उनसे संबद्ध कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया जाएगा, जिससे वे प्रैक्टिकल अनुभव भी हासिल कर सकें।
Earning While Studying
सरकार की योजना के अनुसार, यह इंटर्नशिप प्रोग्राम राज्य के विश्वविद्यालयों और उनके अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में लागू किया जाएगा। छात्रों को अपने ही संस्थानों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। इस योजना के तहत इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को हर महीने 12,300 का स्टाइपेंड दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे छात्रों को आर्थिक सहायता मिलेगी और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
Earning While Studying
इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को इंडस्ट्री के अनुरूप तैयार करना है। इसके लिए कोर्स संरचना में भी बदलाव किया गया है, जिसमें थ्योरी और स्किल ट्रेनिंग का संतुलन रखा गया है, ताकि छात्र रोजगार के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें। सरकारी योजना के तहत इस इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरूआत राज्य के 13 कॉलेजों से की जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे इसे पूरे बिहार में विस्तार दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को इसका लाभ मिल सके।
Earning While Studying
इंटर्नशिप पूरा करने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जिससे उनके रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्हें इंडस्ट्री का अनुभव होने के कारण नौकरी पाने में भी आसानी होगी। इस योजना की जानकारी बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा दी गई है। सरकार का दावा है कि यह कदम राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
Earning While Studying
इसे भी पढ़ें:राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती से जुड़े 40 कर्मियों को हटाया गया, बड़ा फेऱ बदल
विज्ञापन