बनाएं फिश की यूनिक रेसिपी, कभी नहीं होंगे खाने से बोर
Fish Pakora
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:52 PM
अगर आपको नॉनवेज खाना बेहद पसंद हैं तो आपने सीफूड (SEA FOOD) भी जरूर खाया होगा। जब भी बात सीफूड की हो तो सबसे पहले दिमाग में फिश का ही ख्याल आता है, और हम खाने की स्वादिष्ट दुनिया में पहुंच जाते हैं। सीफूड के शौकीन लोग अपनी डाइट में मछली से बनने वाली तरह-तरह की डिश जैसे फिश करी, फिश रोल और फिश पकोड़े आदि को शामिल करके फिश के स्वादिष्ट व्यंजन का सेवन करते हैं।
मछली सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं लगती बल्कि इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो आपको हेल्दी रखने में काफी मददगार साबित होते हैं। यदि आपको कुकिंग का बेहद शौक है, और आप हर दिन कुछ न कुछ नया रेसिपी ट्राई करती हैं तो आपको एक बार मछली के पकौड़े भी जरूर ट्राई करने चाहिए जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है।
ऐसे बनाएं फिश पकौड़े
विधि
सबसे पहले मछली को साफ करके करीब पांच मिनट तक गर्म पानी में भिगोकर रख दें। पांच मिनट के बाद मछली को गर्म पानी से निकालकर साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें ताकि उसकी स्मेल चली जाए।
धुली हुई मछली के ऊपर आधा चम्मच नींबू का रस डाल लें और मछली को दस मिनट के लिए ढककर रख दें। ऐसा करने से मछली के पकौड़े काफी क्रिस्पी बनते हैं।
अब एक कटोरे में एक कप बेसन, आधा कप चावल का आटा, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच अजवाइन पाउडर सहित स्वादानुसार नमक डालें और इन सामग्री को मछली के ऊपर अच्छे से लगाएं।
अब कढ़ाई में तेल गर्म होने के लिए रख दें
जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें मछली के एक-एक पीसेज डालना शुरू कर दें। जब तक मछली के पकौड़े का रंग हल्का ब्राउन न हो जाए तब तक उसे अच्छे से पकाते रहें। जब मछली के पकौड़े अच्छे से ब्राउन हो जाए तो उसे टिश्यू पेपर पर निकाल लें और टमाटर की चटनी के साथ गर्मागर्म मछली के पकौडे का लुत्फ उठाएं।