कोलकाता: पश्चिम बंगाल (WEST BENGAL) के भवानीपुर विधानसभा सीट से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने उपचुनाव में जीत हासिल की है। सीएम ममता ने बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को 58,832 वोटों से हराकर जीत दर्ज कराई। चुनाव की 21 राउंड (ROUND) की गिनती के बाद सीएम ममता (MAMTA) को 84,709 वोट प्राप्त हुए। टीएमसी कार्यकर्ता सीएम ममता की जीत का जश्न मना रहे हैं।
सीएम ममता ने बताया कि " मुझे भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव 58,832 वोटों के अंतर से जीत मिली है और निर्वाचन क्षेत्र के हर वार्ड में जीत दर्ज की है "। उन्होंने आगे बताया कि " जब बंगाल का चुनाव शुरू हो गया था, तब से हमारी पार्टी के खिलाफ बहुत षड़यंत्र किया जा रहा था। क्या-क्या षड़यंत्र नहीं हुआ। मुझे पैर में भी चोट कर दिया गया था, ताकि हम चुनाव न लड़ पाएं। उसके बाद उपचुनाव आया। मैं चुनाव आयोग (ELECTION COMMISSION) की आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने समय पर चुनाव की घोषणा की।"
चुनाव आयोग ने जुलूस नहीं निकालने का दिया निर्देश
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल (WEST BENGAL) सरकार को यह सुनिश्चित करवाने को कहा है कि उपचुनावों की मतगणना के दौरान या उसके बाद जीत का जश्न नहीं मनाए और न ही कोई जुलूस निकाला जाए। कोरोना महामारी को देखते हुए आयोग ने ममता सरकार को पत्र लिखकर यह निर्देश दिया। इसके साथ आयोग ने इस पर भी नजर रखने को बताया कि चुनाव के बाद हिंसा नहीं होनी चाहिए।