
Man ki Baat: उत्तर प्रदेश भारतीय राजनीति का सिंहभाग है। कोई भी पार्टी दिल्ली के सिंहासन पर तब तक नहीं काबिज़ हो सकती जबतक उसे उत्तर प्रदेश का बड़ा आशीर्वाद न मिले। देश की सत्ता का हाइवे उत्तर प्रदेश से ही होकर गुज़रता है। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के सिंहासन तक पहुंचने वाले इसी हाइवे को दुरुस्त करने में जुट गई है ताकि केंद्र में सत्ता की हैट्रिक लगाने में कोई स्पीड ब्रेकर न आ सके।
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) मिशन-80 का टारगेट लेकर चल रही है, जो विपक्षी दल के मजबूत वोटबैंक माने जाने वाले मुस्लिम वोटरों के बीच सेंधमारी किए बग़ैर हासिल नहीं हो सकता। बीजेपी मुस्लिम मतदाताओं के बीच पैठ जमाने के लिए न सिर्फ पसमांदा कार्ड खेल रही है बल्कि अब वह 'एक देश एक डीएनए' वास्ता देने के लिए स्नेह-मिलन और सूफी-सम्मेलन, उर्दू में मन की बात समेत 5-प्वाइंट फॉर्मूले पर ताबड़तोड़ काम कर रही है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में करीब 20 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं, जो दो दर्जन से भी अधिक जिलों की सियासत पर सीधा प्रभाव डालते हैं। प्रदेश के 90 से भी अधिक विधानसभा सीटों पर मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका अदा करते हैं। साथ ही मुस्लिम मतदाता कुल 29 लोकसभा सीटों पर भी प्रभाव रखते हैं। BJP 2024 के आगामी आम चुनाव (लोकसभा चुनाव 2024) में यूपी की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। बीजेपी इस बात को बख़ूबी समझती है कि बग़ैर मुस्लिम समाज के साथ के इस लक्ष्य को पूरा करना सर्वथा असम्भव है। इसी के मद्देनजर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा (BJP Minority Front) ने मुसमलानों को पार्टी से जोड़ने के लिए 5 पॉइंट स्तर पर अभियान चलाने के मिशन साकार रूप देने में जुट गई है।
देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।