Manipur : मणिपुर में बम विस्फोट, बिहार का मजदूर घायल
Manipur News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:37 PM
Manipur News: इंफाल। मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक इंजीनियर के आवास के पास हुए बम विस्फोट में बिहार का एक मजदूर घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Manipur News
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि थांगमेइबंद मीसनाम इलाके में पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी इंजीनियर के घर के पास रविवार को बम विस्फोट हुआ।
अधिकारी के मुताबिक, मजदूर विकास कुमार आवासीय परिसर में काम कर रहा था, तभी इंजीनियर के घर के गेट के पास बम विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि मजदूर के पैर में चोट आई हैं।
अधिकारी के अनुसार, विस्फोट के कारण इंजीनियर के आवास के गेट के पास खड़ा एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।