
Manipur Video[/caption]
बता दें कि मणिपुर के कांगपोकपी जिले के एक गांव में कुकी-जोमी समुदाय की दो महिलाओं से दरिंदगी का एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ था। ये घटना 4 मई की बताई गई है। इस मामले में पीडि़त परिवार की तरफ से 18 मई को शिकायत की गई थी और पुलिस ने 21 मई को एफआईआर दर्ज कर ली थी। लेकिन, आरोपियों की गिरफ्तारी ढाई महीने बाद भी नहीं की गई थी। दो दिन पहले मामला सामने आया और देशभर में नाराजगी बढ़ी तो मणिपुर पुलिस एक्शन में आई और 24 घंटे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।