Manipur Violence : ठंडी नहीं हो रही हिंसा की आग, महिला की हत्या
The fire of violence is not cooling down, the murder of a woman
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:53 AM
इंफाल (मणिपुर)। मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में बृहस्पतिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक विद्यालय के बाहर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना लाम्फेल पुलिस थाने के अंतर्गत क्वाकीथेल मायाई कोइबी में हुई। एक दिन पहले ही राज्य में पहली से आठवीं तक की कक्षाएं शुरू हुई हैं, जो दो महीने से हिंसा के कारण बंद थीं।
Manipur Violence
मृतक महिला का नहीं था विद्यालय से कोई लेना देना
अधिकारियों ने बताया कि महिला विद्यालय के पास किसी कार्य के लिए गई थी, लेकिन विद्यालय से उसका कोई लेना-देना नहीं था। मणिपुर के कांगपोकपी जिले के एक गांव में बृहस्पतिवार को सुबह रुक रुक कर गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं। स्वचालित हथियारों से कुछ लोगों ने गांववालों पर हमला किया, लेकिन सुरक्षा बलों ने झड़प को टाल दिया।
महिलाओं ने बाधित की सड़कें
सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर तीन बजकर करीब 40 मिनट पर फेलेंग गांव के पास हुई। सूत्रों ने बताया कि आसपास के इलाकों से सशस्त्र समूह क्षेत्र में एकत्र हो गए थे, जिससे तनाव बढ़ गया था। करीब 1,000 से 1,500 महिलाओं ने सड़कों को बाधित कर दिया था, ताकि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबल ना पहुंच पाएं। लेकिन, इलाके में असम राइफल्स के जवानों की तैनाती से स्थिति नियंत्रण में आ गई।
Manipur Violence
रैली में शामिल 4000 लोगों ने पहनी थी योद्धा की पोशक
चुराचांदपुर में बड़ी संख्या में कुकी समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सार्वजनिक मैदान से तुईबोंग शांति मैदान तक रैली निकाली। सूत्रों ने बताया कि रैली में करीब 4,000 लोग शामिल हुए और अधिकतर ने योद्धा की पोशाक पहनी हुई थी।
अब तक 100 से अधिक की मौत 3000 से अधिक जख्मी
मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता रैली' निकालने के बाद राज्य में तीन मई को जातीय हिंसा भड़की थी जिसमें अबतक 100 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं और 3,000 से अधिक लोग घायल हो गए। राज्य में हिंसा पर नियंत्रण पाने और हालात सामान्य करने के लिए मणिपुर पुलिस के साथ करीब 40,000 केंद्रीय सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#manipurviolence #manipurwomenmurder