Manipur Violence : केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह का घर फूंका
Union Minister RK Ranjan Singh's house torched
भारत
चेतना मंच
16 Jun 2023 04:41 PM
इंफाल। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री आरके रंजन सिंह के इंफाल स्थित आवास पर भीड़ ने हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। उपद्रवियों ने उनके घर को भी फूंक दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सुरक्षा बलों की कोशिशें नाकाम
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और दमकल कर्मियों ने भीड़ की आग लगाने की कोशिश को नाकाम करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इससे पहले, इंफाल के बीचों-बीच मणिपुर द्रुत कार्य बल और भीड़ के बीच झड़पें हुई थीं। भीड़ ने दो घरों को आग लगा दी थी। मणिपुर में झड़प और हमलों के मामले इस सप्ताह फिर से सामने आए हैं।
तीन मई से शुरू हुई हिंसा में अब तक 100 से अधिक की मौत
मणिपुर में एक महीने पहले मेइती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच हुई जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। गौरतलब है कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के आयोजन के बाद झड़पें हुई थीं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।