दादरी। विधानसभा चुनाव की घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है सभी दल के प्रत्याशी अपनी-अपनी गोटी बिछाने में लग गए हैं। इस बार जरूर दादरी विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के घोषित किए गए। प्रत्याशी मनवीर भाटी ने गांव में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। बताया जाता है कि किसान नेता मनवीर भाटी को इस बार बहुजन समाज पार्टी ने दादरी विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है।
बताते चलें कि मनवीर भाटी कई बड़े किसान आंदोलन कर चुके हैं और उनकी गांव में अच्छी पैठ मानी जाती है। इसीलिए उनको इस बार बहुजन समाज पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को घेरने का काम किया है हालांकि अभी चुनाव की घोषणा होने के बाद ही स्पष्ट हो जाएगा कि ऊंट किस करवट बैठेगा लेकिन यह स्पष्ट है कि बसपा ने अब की बार गौतमबुद्धनगर की तीनों विधानसभा सीट पर भाजपा को घेरने की रणनीति बनाई है वह भाजपा को भी समझ आने लगी है। मनवीर भाटी कई किसान आंदोलन कर किसानों को समस्याओं का समाधान करवा चुके हैं ऐसे में मनवीर भाटी के ऊपर किसान अपना जन समर्थन दे सकते हैं वही सेक्टरों में भी मनवीर भाटी ने अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दिए हैं। हर रोज गांव के युवा मनवीर भाटी को अपना समर्थन दे रहे हैं। मनवीर भाटी अब गांव से लेकर सेक्टर तक लोगों से जन संपर्क करना प्रारंभ कर दिया है।