Penguins: रहस्यमय तरीके से समुद्र किनारे पहुंचीं बहुत सारी पेंगुइन, सभी के सिर हैं गायब
Penguins
भारत
चेतना मंच
02 May 2022 12:16 AM
पेंगुइन (Penguins) बहुत ही शानदार जीव है, जो आमतौर पर सिर्फ ठंडे जग़ह ही पाया जाता है। पेंगुइन की दुनिया भर में लगभग 19 अलग-अलग प्रकार की किस्में है। वैसे तो पेंगुइन देखने में ये पक्षियों की तरह दिखते हैं पर ये उड़ नहीं सकते।
एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तटों पर इन दिनों बड़ी संख्या में मरे हुए पेंगुइन (Dead Penguins) दिख रहे हैं। हैरानी की बात तो ये है कि सभी पेंगुइन के सिर गायब है।
इसको देखकर स्थानीय लोग काफी डरे है और जीव विशेषज्ञ भी काफी हैरान हैं। किसी को इसकी वजह समझ नहीं आ रही है। हालांकि कुछ पेंगुइन के शवों को इकट्ठा कर उसकी जांच की जा रही।
रिपोर्ट में बताया गया कि सिर्फ अप्रैल महीने में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के फ्लेरीयू प्रायद्वीप (Fleurieu Peninsula of South Australia) पर करीब 20 पेंगुइन के शव मिले और इसमें सभी के सिर गायब थे। इस बीच पर 2021 में भी इतनी मौतें नहीं हुई थीं, जितनी पिछले 30 दिनों में हुईं।
ऑस्ट्रेलिया के जीव वैज्ञानिकों के मुताबिक आमतौर पर एक महीने में एक या दो पेंगुइन मरे हुए मिलते थे, लेकिन अब हालात काफी चिंताजनक हो गए हैं।
Penguins: ये हो सकती है पेंगुइन के मरने वजह
मरे हुए पेंगुइन के शवों को इकट्ठा कर उनकी जांच की जा रही है। इसी तट पर कुछ पेंगुइन के सिर भी मिले हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक जिस स्थान पर पेंगुइन के शव मिले हैं वहां पर समुद्री जहाजों की आवाजाही रहती है।
ऐसे में हो सकता है कि जहाज के पंखे की चपेट में आने से उनका सिर अलग हो गया है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. इसके अलावा दूसरे पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इन इलाकों में पर्यटक अपने कु्त्तों के साथ आते हैं। ऐसे में हो सकता है कि उन्होंने ही पेंगुइन्स को मारा हो, जबकि कुछ लोग इसे लोमड़ियों का काम बता रहे।
पर आपको बता दू, किसी के पास भी कोई सबूत नहीं है। जिस वजह से मामले की जांच की जा रही है।
>> यह भी पढ़े:- उत्तर-पश्चिम भारत में सतह का तापमान पहुंचा 60 डिग्री से अधिक, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता