Maruti Suzuki ने बढ़ा दिये रेट,खरीदने से पहले जान लें कार का नया प्राइस
दिसंबर 2023 तक वर्तमान कीमतों पर मिलेंगी गाडि़यां।
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2023 08:04 PM
Maruti Suzuki: टाटा के बाद अब Maruti Suzuki ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। पिछले महीने टाटा ने अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया था और अब Maruti Suzuki अपने रेट बढ़ाने जा रही है।
गौरतलब है कि एक प्रेस रिलीज़ मेंमारुति ने यह ऐलान किया है। कंपनी ने इसका कारण मुद्रास्फीति और कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी को बताया है। अगर आप मारुति सुजुकी की गाड़ी लेना चाहते हैं तो दिसंबर 2023 तक आपको वर्तमान कीमतों के आधार पर गाड़ी मिलेगी। Maruti Suzuki के यह नए रेट 1 जनवरी 2024 से लागू होंगे, तब तक ग्राहकों के पास पुरानी कीमतों पर ही मारुति की गाड़ियां लेने का सुनहरा मौका है।
Suzuki के किस मॉडल पर कितना प्राइस हाइक:
Maruti Suzuki ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान तो किया है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह नई कीमतें कंपनी के किस-किस मॉडल पर लागू होगी। और सभी मॉडलों पर कीमतें बढ़ेंगी या फिर कुछ मॉडल नई प्राइस रेंज में रखे जाएंगे। इसके अलावा सुजुकी ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि कितनी कीमत बढ़ने वाली हैं।
Maruti Suzuki के ग्राहकों की बढ़ी मुश्किलें:
मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में टॉप पर है। यह बजट फ्रेंडली है और इसलिए लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। लेकिन मारुति की बढ़ रही कीमतें लोगों की जेब पर असर डालने वाली हैं। क्योंकि जनवरी 2023 में मारुति सुजुकी ने अपने सभी मॉडलों पर 11 प्रतिशत कीमत बढ़ाई थी। उसके बाद 1 अप्रैल में दोबारा, मारुति सुजुकी की कीमत 0.8% बढ़ गईं और अब दीवाली के स्पेशल ऑफर के बाद दोबारा मारुति सुजुकी ने अपनी कीमतें बढ़ा दी हैं।
मारुती सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। इसकी मार्केट में 45 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी है। गौरतलब है कि इस साल अक्टूबर में मारुति ने 199217 गाड़ियां बेची हैं, जो कि मंथली बिक्री के हिसाब से अब तक की रिकॉर्ड बिक्री है। हालांकि मारुति हर महीने औसतन 1.3 लाख गाड़ियां बेचती है। बता दें कि इस साल की शुरुआत से ही मारुति सुजुकी के शेयर 25% बढ़ गए थे। यह भारत की वह कंपनी है, जो सिर्फ एक साल में 15 लाख कार बनाने का रिकॉर्ड बना चुकी है।
Maruti Suzuki 1981 और अब:
मारुति सुजुकी इंडिया 1981 में शुरू हुई थी, जो इस वक्त भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी बन चुकी है। उस वक्त Maruti Suzuki मार्केट में 800 कारें लेकर आई थी, और आज मारुति सुजुकी के पास 150 से ज्यादा वेरिएंट और 24 कार मॉडल हैं। Maruti Suzuki इलैक्ट्रोनिक व्हीकल को छोड़कर हर सेगमेंट में कारें बेचती हैं, जैसे हैचबैक, पिकअप ट्रक, मिनीवैन, सेडान, एसयूवी और एमटीवी।