Mathura News : टीचर ने नर्सरी की छात्रा को बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज
Teacher brutally beat up nursery student, case registered
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:05 AM
Mathura News : मथुरा। जिले के कोसीकलां कस्बे के एक निजी स्कूल में नर्सरी कक्षा की छात्रा के साथ कथित रूप से बर्बरतापूर्वक व्यवहार करने का मामला सामने आया है। नर्सरी कक्षा की छात्रा और उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि गुरुवार को शिक्षिका सविता ने बच्ची को बुरी से पीटा।
बता दें कि बच्ची के परिवार ने यह भी दावा किया कि जब वह घर लौटी तो उसे तेज बुखार था और उसकी पीठ से खून बह रहा था। उसके चेहरे पर थप्पड़ मारने के निशान थे। पुलिस ने बताया कि माता-पिता इसकी शिकायत करने विद्यालय गए तो शिक्षिका ने माफी मांगने के बजाए उनसे भी बदतमीजी की।