MCD Election : दिल्ली भाजपा ने मयूर विहार विवाद मामले में ‘आप’ उम्मीदवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
Political News : AAP and BJP accused each other of horse-trading
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:37 AM
MCD Election : नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम चुनाव में मयूर विहार से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र चौधरी के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग को शिकायत दी। भाजपा ने अपनी शिकायत में आप प्रत्याशी पर पार्टी के उम्मीदवार बिपिन बिहारी सिंह के बेटे की पिटाई करने का आरोप लगाया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोपों पर आम आदमी पार्टी या चौधरी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि चौधरी और उनके समर्थकों ने शनिवार को टीवी पर एक चर्चा के बाद मयूर विहार फेज 2 में बिपिन बिहारी के बेटे और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पर हमला कर दिया। निर्वाचन आयोग को शिकायत सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में रोहिणी विधायक विजेंद्र गुप्ता, पार्टी के राज्य महासचिव हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली भाजपा के कानूनी प्रकोष्ठ के सदस्य शामिल थे। उन्होंने कहा कि सिंह ने मामले में पुलिस को शिकायत दी है।