Meerut Crime News : नकली दुल्हनों ने लूट लिए सैकड़ों मासूम दूल्हे
UP NEWS: After marriage, the husband came to know the truth of his wife, was shocked to know
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:42 AM
Meerut : मेरठ। अगर आप अपने विवाह के लिए लड़की की तलाश में हैं और उसके लिए किसी मैरेज ब्यूरो का सहारा ले रहे हैं तो संभल जाइए। कहीं आपकी मुलाकात भी फर्जी नकली दुल्हन से न हो जाए। यूपी के मेरठ शहर में ऐसे ही एक मैरेज ब्यूरो का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दरअसल, मैरेज ब्यूरो के साथ काम करने वाली लड़कियों को ही दुल्हन के रूप में पेश किया जाता था। शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले लड़कों के पास ब्यूरो में काम करने वाली लड़कियों की फोटो भेजी जाती थी और बाद में मीटिंग कराई जाती थी।
पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के सामने जागृति विहार स्थित गोपाल काम्प्लेक्स में फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़ करते हुए 10 युवतियों समेत 15 लोग गिरफ्तार किए हैं। मैरिज ब्यूरो संचालक नीरज गर्ग व डिंपल फरार हो गए। यहां से 110 से अधिक लोगों के सर्टिफिकेट मिले हैं। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह यूपी के मेरठ, बरेली समेत कई जिलों और दिल्ली में नेटवर्क चला रहा था।
सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा तो ठगी का शिकार हुए मनोज, लवकेश और अमित के नाम-पते मिले। इनसे संपर्क साधने पर पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने इन तीनों युवकों को ही वादी बनाकर नीरज और डिंपल समेत 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जांच में पता चला कि यह फर्जी मैरिज ब्यूरो दो साल से चल रहा था। पुलिस गिरोह के बारे में और जानकारी जुटा रही है।
एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि शादी कराने के नाम पर आरोपियों ने दिल्ली निवासी अमित शर्मा और मनोज श्रीवास्तव के अलावा मथुरा के राया निवासी लवकेश गुप्ता के साथ ठगी की थी। इनसे 8500 रुपये लेकर पंजीकरण कराया गया। उसके बाद युवतियों से मिलवाया गया। फर्जी ढंग से ही रिश्ता तय करने की प्रारंभिक औपचारिकता हुई। बाद में ठगी के शिकार युवकों से युवतियों ने गिफ्ट में मोबाइल लिए। लाखों रुपये की खरीदारी की। बीमारी का बहाना बनाकर भी पैसे लिए।