वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि छात्रों के दो गुटों में से एक गुट कक्षा 11वीं-12वीं के छात्रों का था और दूसरा बीएससी के छात्रों का। झगड़े के दौरान छात्र कार्तिक की कथित तौर पर कक्षा 12वीं के एक छात्र ने चाकू मारकर हत्या कर दी।
मेरठ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में मेडिकल थाना क्षेत्र में कथित तौर पर छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़े में एक छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि छात्रों के दो गुटों में से एक गुट कक्षा 11वीं-12वीं के छात्रों का था और दूसरा बीएससी के छात्रों का। झगड़े के दौरान छात्र कार्तिक की कथित तौर पर कक्षा 12वीं के एक छात्र ने चाकू मारकर हत्या कर दी।
झगड़े की वजह पूछे जाने पर सजवाण ने कहा कि पुलिस को अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार झगड़ा किसी लड़की को लेकर हुआ। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले दो अन्य लड़कों की तलाश की जा रही है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida