Meerut News : मेरठ में पुलिस की कथित वसूली लिस्ट वायरल होने से हड़कंप
भारत
RP Raghuvanshi
08 Apr 2022 08:25 PM
भारत
RP Raghuvanshi
08 Apr 2022 08:25 PM
Meerut : मेरठ (एजेंसी)। सोशल मीडिया पर मेरठ पुलिस की कारस्तानी की कथित लिस्ट वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर मेरठ थाने की वसूली रेट की लिस्ट में जुए, सट्टा व शराब के कारोबारियों से वसूली की रकम लिखी हुई है।
सोशल मीडिया पर आज सुबह से मेरठ के थाने की एक वसूली लिस्ट वायरल हो रही है। मेरठ के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इस वायरल हुई पर्ची की जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कही है।
पर्ची में मेरठ के चौकी मंडी से चंदा पत्नी गनेश निवासी नई बस्ती हापुड़ लाइन से गांजा और शराब के लिए महीना एक लाख रू0, नई बस्ती के ही राजबीर लोधा से गांजे के कारोबार के लिए 50 हजार रू0, नई बस्ती मोहकमपुर के रिषीपाल से शराब सप्लाई के लिए 50 हजार रू0, शिव हरि मंदिर नई बस्ती के टेकचंद से चकला चलाने के लिए 20 हजार रू0 और ममता निवासी शिवपुरम फाटक को सटटा खिलाने के लिए 20 हजार रूपए महीना तय किया गया है। इसके अलावा चौकी मलिहाना वेदसापुरी चौकी और टीपी नगर चौकी में भी शराब, सटटा और जुआ खिलाने के लिए पुलिस ने महीना तय कर रखा है। इस लिस्ट के वायरल होने के बाद विभागीय जांच शुरू हो गयी है।
चेतना मंच सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस लिस्ट की पुष्टिï नहीं करता है।