Meerut News : बोरे में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Meerut News
भारत
RP Raghuvanshi
13 Feb 2023 01:32 AM
Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर खरखौदा थाना क्षेत्र के जमनानगर में रविवार सुबह बोरे में करीब 30 वर्षीय एक महिला का निर्वस्त्र शव बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
Meerut News
आशंका जताई गयी है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। हालांकि पुलिस ने इसकी अभी पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आस-पास के थानों में शव की तस्वीर भी भेजी, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।
पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को एक फुटेज मिली है। इस फुटेज में सुबह सात बजे एक व्यक्ति सिर पर बोरा अपने कंधों के ऊपर रख कर ले जाता दिख रहा है, लेकिन फुटेज का घटना से संबंध है या नहीं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि शव को अभी पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है और शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिला के चेहरे पर कटे के निशान मिले हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।