
Meerut News: मेरठ-सहारनपुर मंडल से पूर्व एमएलसी प्रत्याशी (शिक्षक वर्ग) एवं आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. कुलदीप मलिक के अनुसार 29 जनवरी, दिन रविवार को प्रातः 10 बजे क्रांतिकारी धरा मेरठ में अटेवा संगठन द्वारा पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण के खिलाफ आयोजित महासम्मेलन में प्राइवेट शिक्षक भी भारी संख्या में मेरठ पहुंच कर सरकारी शिक्षकों का साथ देगें।
डॉक्टर मलिक के अनुसार, देश में शिक्षा क्षेत्र का अस्तित्व लगातार खतरे में आता जा रहा है और अब समय आ गया है कि इस अस्तित्व को बचाने के लिए सरकार की नीतियों के खिलाफ सरकारी एवं प्राइवेट क्षेत्र में काम करने वाले सभी शिक्षकों को एकजुट होकर अपनी आवाज एक साथ बुलंद करनी होगी। इसी का एक उदाहरण आगामी महासम्मेलन में क्रांतिकारी धरा मेरठ में देखने को मिलेगा जब प्राइवेट क्षेत्र में काम करने वाला शिक्षक सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन बहाली जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगा।
[caption id="attachment_62498" align="alignnone" width="300"]
Meerut News[/caption]
बता दें कि डॉ. कुलदीप मलिक पिछले कई वर्षों से पर्यावरण, स्वास्थ्य, जनसंख्या जैसे गंभीर मुद्दों के साथ-साथ शिक्षकों को एकजुट करने के काम में जुटे हैं और अलग-अलग माध्यमों से वह शिक्षकों को एकजुट करने का प्रयास करते हुए नजर आते हैं।
डॉ. कुलदीप मलिक खुद ग्रेटर नोएडा के आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में एक प्राइवेट शिक्षक के रूप में कार्यरत है और पिछले कई हफ्तों से वह प्राइवेट शिक्षकों को मेरठ में पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण के खिलाफ आयोजित महासम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का काम कर रही है और जिसमें वह सफल होते हुए नजर आ रहे हैं।