Meerut-सहकारी बैंक पर मकान मालिक ने जड़ा ताला, आना पड़ा चेयरमैन को
मेरठ के सहकारी बैंक में मकानमालिक ने जड़ा ताला
भारत
RP Raghuvanshi
26 May 2022 07:14 PM
भारत
RP Raghuvanshi
26 May 2022 07:14 PM
Meerut- उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ (Meerut) जिले के एक सहकारी बैंक में किराया ना मिलने की वजह से मकान मालिक ने ताला जड़ दिया। मकान मालिक का कहना था कि जब तक पूरा किराया नहीं मिलेगा वह ताला नहीं खोलेगा।बाद में चेयरमैन के काफी समझाने के बाद खोला गया ताला।
दरअसल यह पूरा मामला जुड़ा है मेरठ शहर (Meerut) से 30 किलोमीटर दूर दिल्ली हरिद्वार नेशनल हाईवे पर स्थित सहकारी बैंक की सकौती शाखा से। सहकारी बैंक की ये शाखा सकौती के निवासी किरणपाल सिंह के भवन पर किराए पर चलती है। पिछले 8 सालों से बैंक और मकान मालिक के बीच की किराए और एग्रीमेंट को लेकर विवाद चल रहा है।
इसी विवाद के चलते बुधवार को मकान मालिक किरण पाल ने बैंक के गेट पर ताला लगा दिया। मकान मालिक का कहना था कि जब तक बैंक का पूरा किराया नहीं मिल जाएगा तब तक वह ताला नहीं खोलेंगे। वर्किंग डेज होने की वजह से बैंक पहुंचे ग्राहकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
क्या है किरणपाल का आरोप -
बैंक के मकान मालिक किरण पाल सिंह का आरोप है कि भवन के किराए संबंधित एग्रीमेंट खत्म हो गया है बैंक में उन्होंने कई बार एप्लीकेशन भी दी है लेकिन उनके एप्लीकेशन पर कोई भी जवाब नहीं आया है। इनका कहना है कि -"एग्रीमेंट किराया बढ़ा कर दिया जाना था, लेकिन उल्टा बैंक में किराया घटा दिया है। इन लोगों को एप्लीकेशन लिखते लिखते थक गया हूं। लेकिन किसी ने मेरी नहीं सुनी। बैंक ने 6 लाख रुपए दिए हैं और उसमें 54 हजार रुपए टैक्स के काट लिए गए, जबकि कोई भी ब्याज नहीं दिया गया । क्योंकि लंबे समय से किराया नहीं मिल रहा था। मेरी बात का जवाब तक नहीं दिया जा रहा था। इसलिए मैंने ताला जड़ दिया।"
सहकारी बैंक के चेयरमैन के मनाने के बाद खुला ताला -
बैंक में ताला झड़ने की वजह से हो रही मुश्किलों के बाद बैंक मैनेजर ने मकान मालिक को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी बात पर अडिग रहा। बाद में सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह के समझाने के बाद ताला खोला गया।