त्योहारी सीजन में नौकरी का बंपर मौका, 12 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार!
भारत
RP Raghuvanshi
02 Sep 2025 03:07 PM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Sep 2025 03:07 PM
त्योहारी सीजन के आते ही बाजार में रौनक लौट आती है और इसी के साथ बढ़ने लगते हैं रोजगार के नए मौके। इस बार भी तस्वीर कुछ वैसी ही है लेकिन खास बात ये है कि इस बार एक स्टार्टअप कंपनी ने सबसे ज्यादा नौकरियों का ऐलान किया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho ने बताया है कि वह इस फेस्टिव सीजन में 12 लाख से अधिक सीजनल नौकरियां लेकर आ रही है। कंपनी का कहना है कि ये अवसर देश के छोटे शहरों यानी टियर-3 और टियर-4 इलाकों के लोगों के लिए ज्यादा होंगे। Jobs Opportunity
क्या होंगे इन नौकरियों के रोल?
Meesho के अनुसार, ये नौकरियां मुख्य रूप से कंपनी के सेलर नेटवर्क और लॉजिस्टिक्स पार्टनर्स के साथ मिलकर दी जाएंगी। इन रोल्स में पैकेजिंग, ऑर्डर छंटाई, निर्माण और तैयारी, समय पर डिलीवरी के लिए सपोर्ट शामिल होंगे। इसमें से कई कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है ताकि वे ग्राहकों की मांग को अच्छे से पूरा कर सकें।
छोटे शहरों में बड़ा फायदा
Meesho के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सौरभ पांडे ने बताया कि इस बार कंपनी की रणनीति साफ है छोटे शहरों तक पहुंच और वहां रोजगार सृजन। उनका कहना है कि, "हम चाहते हैं कि ई-कॉमर्स सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित न रहे बल्कि देश के हर कोने में पहुंचे।" इसी सोच के साथ Meesho ने कई थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स कंपनियों के साथ साझेदारी भी की है।
अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों की तैयारी भी तेज
Meesho ही नहीं, बल्कि देश की अन्य ई-कॉमर्स कंपनियां भी इस सीजन की तैयारी में जुटी हैं। Flipkart ने वेयरहाउस, लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी सेक्टर में 2.2 लाख नौकरियों की घोषणा की है। इसमें दिव्यांगजनों और विशेष वर्गों के लिए भी मौके शामिल हैं। Amazon India ने इस साल 1.5 लाख सीजनल जॉब्स का ऐलान किया है। साथ ही 2,000 करोड़ रुपये के नए निवेश के साथ दिल्ली-एनसीआर, इंदौर, कोच्चि, भुवनेश्वर जैसे शहरों में 5 नए फुलफिलमेंट सेंटर्स खोले हैं।
त्योहारी मौसम हमेशा से ही भारत में रोजगार और बिजनेस के लिए सबसे सुनहरा वक्त रहा है। और इस बार Meesho जैसे स्टार्टअप्स यह साबित कर रहे हैं कि सिर्फ बड़ी कंपनियां ही नहीं, बल्कि नए जमाने के बिजनेस भी देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। Jobs Opportunity