Meghalaya by-election : सोहियोंग विधानसभा उपचुनाव में 26 प्रतिशत मतदान
26 percent voting in Sohyeong assembly by-election
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:39 PM
शिलांग। मेघालय के ईस्ट खासी पर्वतीय जिले की सोहियोंग विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को सुबह नौ बजे तक 26 प्रतिशत मतदान हुआ और अब तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ आर खरकोनगर ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के करीब एक घंटे पहले से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। उन्होंने कहा कि 3,328 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे तक जारी रहेगा, जिनमें से 1,100 मतदान केंद्रों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है। खरकोनगर ने कहा कि मतदाताओं के बीच उत्साह देखा जा रहा है और मतदान रफ्तार पकड़ रहा है। अनेक मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी होने की खबरें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं देखी गयी।
विधानसभा क्षेत्र के एक आदर्श मतदान केंद्र पर मतदाताओं ने वोट डालने के बाद पौधारोपण किया। इस विधानसभा क्षेत्र में 34,000 से अधिक मतदाता हैं। राज्य में गत 27 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव से पहले यूडीपी के प्रत्याशी एचडीआर लिंगदोह के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। उपचुनाव में छह उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। सभी प्रत्याशी पुरुष हैं। मतगणना 13 मई को होगी।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।