Meghalaya News : मेघालय मंत्रिमंडल ने मानसिक स्वास्थ्य नीति को मंजूरी दी
Meghalaya Cabinet approves Mental Health Policy
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:34 PM
Meghalaya News : शिलांग। मेघालय के मुख्यमंत्री सीके संगमा ने कहा कि राज्य सरकार ने समुदायों की सामूहिक भागीदारी के जरिये मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल के मुद्दे से निपटने के मकसद से बनाई एक नयी नीति को मंजूरी दे दी है।
Meghalaya News :
उन्होंने कहा कि मेघालय देश का तीसरा राज्य है, जिसने खासतौर से बच्चों, किशोरों और युवाओं के बीच मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे पर ध्यान देते हुए ऐसी नीति बनाई है।
अधिकारियों ने बताया कि नयी नीति में मानसिक अस्वस्थता के सामाजिक निर्धारकों से निपटने और समुदायों के बीच सामूहिक भागीदारी के साथ सांस्कृतिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रावधान है।
स्वास्थ्य मंत्री जेम्स पीके संगमा ने कहा कि यह नीति राज्य में सांस्कृतिक रूप से निहित है और इसमें मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों से निपटने का आह्वान किया गया है। केरल और कर्नाटक में भी इस तरह की नीतियां हैं।