Mehrauli murder: आफताब का गुरुवार को हो सकता है नार्को टेस्ट
Mehrauli murder case
भारत
चेतना मंच
23 Nov 2022 09:02 PM
Mehrauli murder case: दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला जहां कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर चुका है, वहीं अब कल यानि गुरुवार से उसका नार्को टेस्ट होने की संभावना है। आपको बता दें कि इस हत्याकांड में लगातार नए अपडेट आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस आफताब से गहराई तक पूछताछ करने में जुटी है।
Mehrauli murder case
28 वर्षीय आफताब पूनावाला को उसके भावनात्मक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य का पता लगाने के लिए कई परीक्षणों से गुजरना होगा। यदि प्रारंभिक जांच में उसे ठीक नहीं पाया जाता है तो नार्को विश्लेषण नहीं किया जा सकता है।
पूनावाला को मंगलवार को फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में पॉलीग्राफ टेस्ट, जिसे ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ के रूप में भी जाना जाता है, से गुजरना पड़ा था।
गौरतलब है कि आफताब पूनावाला को 12 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में किराये के अपने फ्लैट में श्रद्धा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने कहा था कि आफताब ने पहले श्रद्धा वालकर की गला घोंटकर हत्या की और उसके बाद उसके शव के करीब 35 टुकड़े किए जिसे उसने घर में 300 लीटर के फ्रिज में लगभग तीन सप्ताह तक रखा और फिर उन्हें शहर के विभिन्न इलाकों में कई दिनों तक फेंकता रहा।