
Menstrual Hygiene[/caption]
सोसाइटी स्तर पर चलाए जाने चाहिए मेंस्ट्रूअल हाइजीन के कार्यक्रम..
रेड क्रॉस सोसाइटी की सदस्य दर्शन अग्रवाल ने सोसाइटी और स्कूल स्तर पर मासिक धर्म संबंधी स्वच्छता के बारे में जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत पर बल दिया । श्रीमती अग्रवाल ने कहा, आज हमने यह शुरुआत भागीरथ पब्लिक स्कूल से की है और मैं चाहूंगी कि गाजियाबाद के तमाम स्कूलों और सोसाइटी में ऐसे कार्यक्रम चलाए जाए जिसमें बच्चों को जागरूक किया जा सके । ताकि हम अपनी बालिकाओं को मेंस्ट्रूअल हाइजीन के बारे में तमाम स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर और स्वच्छता के बारे में बात कर उनकी समस्याओं को जाने। क्योंकि संकोच वश बालिकाए इस विषय पर बात करने में अपराध बोध महसूस करती हैं और आमतौर पर घरों में देखा जाता है कि उन्हें इस विषय पर बोलने के लिए या उनकी बात को समझने के लिए कभी ढंग से ध्यान नहीं दिया गया। इसके विपरीत इस दौरान उन्हें तमाम कुरीतियों के चलते पीरियड्स के बारे में गलत धारणाएं रखी गई है ऐसे में उनको समस्या समझाने का मौका दिया ही नहीं गया।