Greater Noida News: राज्यमंत्री सैनी ने की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा
Greater Noida News:
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:03 AM
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा। राज्यम़ंत्री जसवंत सिंह सैनी ने औद्योगिक विकास विभाग द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने मंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें प्राधिकरण की योजनाओं एवं उनकी प्रगति से अवगत कराया।
Greater Noida News:
राज्य मंत्री को बताया गया ओके प्राधिकरण द्वारा कलस्टर के रूप में औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है। वर्तमान में प्राधिकरण में अपैरल पार्क, हैन्डीकैप पार्क, खिलौना पार्क, एमएसएमई पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, डेटा सेंटर पार्क इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पार्क आदि के अंतर्गत आवंटन एवं विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
प्राधिकरण द्वारा वर्तमान में कई औद्योगिक विकास योजनाएं जारी की गई है। मंत्री को बताया गया, मुख्यमंत्री की प्राथमिकता की महत्वपूर्ण परियोजनाओं जैसे मेडिकल डिवाइस पार्क, अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी परियोजना आदि के संबंध में प्राधिकरण द्वारा समय—समय पर विभिन्न निवेशकों से वार्ता कर उनकी राय ली जा रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फरवरी 2023 में आयोजित किए जा रहे हैं ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए प्राधिकरण को 60,000 करोड़ निवेश का लक्ष्य दिया गया, जिसको प्राप्त करने के लिए प्राधिकरण द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुण वीर सिंह द्वारा कोरिया एवं जापान में आयोजित किए जाने वाले रोड शो में प्रतिभाग किया जा रहा है।
इस कड़ी में मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं यथा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, अपैरल पार्क आदि हेतु जापान और कोरिया के विभिन्न शहरों में निवेशकों के साथ बैठक कर रोड शो किए जाएंगे।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा मंत्री को प्राधिकरण में भूमि की उपलब्धता की स्थिति से भी अवगत कराया गया। प्राधिकरण द्वारा विभिन्न योजनाओं में किए गए आवंटन से भी अवगत कराया गया। प्राधिकरण द्वारा जारी की गई नई योजनाओं की विशेषता के संबंध में भी जानकारी दी गई। प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति एवं प्राधिकरण द्वारा विगत पांच वर्षों में किए गए आवंटनों से भी मंत्री को अवगत कराया गया।
मंत्री द्वारा प्राधिकरण की प्रशंसा एवं सराहना सराहना की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण बीर सिंह के अतिरिक्त श्रीमती मोनिका रानी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, रवीन्द्र सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, शैलेंद्र भाटिया विशेष कार्यपालक अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।