Minor Rape : संभल में दो लड़कों ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ कर दिया ये घिनौना काम
Two boys did this heinous act with a 10-year-old girl in Sambhal
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:58 AM
संभल (उप्र)। संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र में करीब 12 वर्षीय दो बच्चों ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार संभल के जुनावई थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चों (12) ने एक 10 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले गयी, जबकि दोनों बाल अपचारियों को किशोर न्यायालय में पेश करेगी।
संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्रा ने बताया कि जुनावई थाने को 10 वर्षीय लड़की के परिजनों ने सूचना दी कि उनकी लड़की के साथ दो दिन पहले दो बच्चों ने साथ साथ खेलते-खेलते खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।
मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल चिकित्सा परीक्षण करा कर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों बाल अभिचारी का चालान कर उन्हें किशोर न्यायालय भेजा जा रहा है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।