डेब्यू पर ठोका तिहरा शतक, क्रिकेट इतिहास में रचा अनोखा रिकॉर्ड
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:10 AM
क्रिकेट की दुनिया में हर बल्लेबाज अपने डेब्यू को यादगार बनाने का सपना देखता है। कोई दबाव में बिखर जाता है, तो कोई शतक लगाकर शुरुआत को खास बना देता है। लेकिन बिहार से निकले एक युवा खिलाड़ी ने वो करिश्मा कर दिखाया, जो आज तक कोई नहीं कर सका। यह खिलाड़ी साकिबुल गनी है जिसने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 341 रन बनाए थे। Miracle of Bihar :
डेब्यू मैच में ठोका तिहरा शतक
इस आलराउंडर ने डेब्यू मैच में शतक नहीं, बल्कि सीधे तिहरा शतक जड़ दिया और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा दिया। यह कारनामा उन्हें भारतीय क्रिकेट का "बेताज बादशाह" बना देता है, क्योंकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट के पूरे इतिहास में ऐसा रिकॉर्ड सिर्फ एक बार देखने को मिला है।
आज भी रिकार्ड है कायम
दरअसल, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू पर दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की कमी नहीं रही, लेकिन तिहरा शतक ठोकने वाला नाम सिर्फ यही है। साल 2022 तक डेब्यू पर सबसे बड़ा स्कोर 267 नाबाद माना जाता था, लेकिन 2021-22 के रणजी ट्रॉफी सीजन में इस बिहार के लाल ने 300+ रन ठोककर सबको चौंका दिया। आज भी यह रिकॉर्ड कायम है और यही वजह है कि इस खिलाड़ी को क्रिकेट इतिहास के सबसे अनोखे डेब्यू का मालिक माना जाता है।