Modi In USA:पीएम मोदी के मुरीद हुए ट्वीटर के मालिक एलन मस्क, बताया मोदी का ‘‘फैन’’ हूं
Modi In USA:
भारत
चेतना मंच
21 Jun 2023 05:40 PM
Modi In USA: अपनी अमरीका की अधिकारिक यात्रा पर न्यूयार्क पहुंचे PM Modi को एक बड़ा ‘‘फैन’’ मिल गया है। इस ‘‘फैन’’ का नाम Elon Musk है। सब जानते हैं कि एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होने के साथ ही दुनिया के मशहूर कंपनी टेस्ला के सीईओ हैं। साथ ही एलन मस्क दुनिया के सबसे पॉपुलर सोशल प्लेटफार्म यानि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्वीटर के भी मालिक हैं। न्यूयार्क में PM Modi के साथ मीटिंग के बाद एलन मस्क ने जो कहा उस पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए।
Modi In USA: क्या कहा एलन मस्क ने
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ लम्बी मीटिंग के बाद ट्वीटर के मालिक एलन मस्क ने कहा कि ‘मैं मोदी का फैन हूं’, केवल इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि मैं भारत के भविष्य के लिए बहुत उत्साहित हूं। दुनिया के किसी भी बड़े देश की तुलना में भारत के पास अधिक संभावनाएं हैं। PM Modi जी सच में भारत की बहुत परवाह करते हैं। वह भारत में निवेश करने के लिए हमें प्रेरित कर रहे हैं। सोलर एनर्जी में निवेश के लिए भारत बहुत अच्छा है। मैं अगले साल भारत की यात्रा करने की तैयारी कर रहा हूं।
अगले साल भारत आ सकते हैं Elon Musk
उन्होंने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री वास्तव में भारत की बहुत परवाह करते हैं और टेस्ला को देश में महत्वपूर्ण निवेश के लिए प्रेरित कर रहे हैं। एलन मस्क ने कहा कि मैं भारत के भविष्य को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि दुनिया के किसी भी बड़े देश की तुलना में भारत के पास अधिक संभावनाएं हैं। टेस्ला के सीईओ ने कहा कि इस मुलाकात की मुख्य बात ये है कि वो PM Modi वास्तव में भारत की बहुत परवाह करते हैं। वो हमें भारत में निवेश के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जो हम करना चाहते हैं।
PM Modi से पहली मुलाक़ात का किया जिक्र
मस्क ने इस दौरान पीएम मोदी के साथ 2015 में हुई अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के मालिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ यह एक शानदार बैठक थी। कई साल पहले श्री मोदी ने हमारी फ्रीमोंट फैक्ट्री का दौरा किया था। एलन मस्क ने कहा कि मैं कह सकता हूं कि वह (मोदी) वास्तव में भारत के लिए सही चीजें करना चाहते हैं। वह नई कंपनियों का खुले मन से स्वागत करना चाहते हैं और उनका समर्थन करते हैं। इसके साथ ही वो इसका भी ख्याल रखते हैं कि इससे भारत का फायदा हो। यही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में एक स्थायी ऊर्जा भविष्य के सभी तीन स्तंभों के लिए क्षमता है।