Modi Surname Controversy : ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे राहुल गांधी
Rahul Gandhi will approach the higher court
भारत
चेतना मंच
20 Apr 2023 06:12 PM
नई दिल्ली। कांग्रेस ने अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गुजरात की सत्र अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस मामले में सभी कानूनी विकल्पों का उपयोग जारी रखेगी। पार्टी ने हालांकि अभी खुलकर कुछ बोलने से बच रही है, लेकिन माना जा रहा है कि वह शीघ्र ही गुजरात हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
Modi Surname Controversy
राहुल की अपील पर आज जानकारी देंगे सिंघवी
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि कानून के तहत जो भी विकल्प हमारे लिए उपलब्ध होंगे, हम उन सभी विकल्पों का लाभ उठाना जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक मनु सिंघवी आज शाम चार बजे राहुल गांधी की अपील पर मीडिया को जानकारी देंगे।
गुजरात में सूरत की एक सत्र अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी ठहराये जाने के फैसले पर रोक लगाने की उनकी याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आरपी मोगेरा की अदालत ने राहुल को आपराधिक मानहानि के इस मामले में दो साल के कारावास की सजा सुनाये जाने के निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर अर्जी आज खारिज कर दी।
23 मार्च को सूरत की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने उन्हें दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी, जिसके एक दिन बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।