Nagpur news: नागपुर में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे मोदी
Nagpur news:
भारत
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 07:51 PM
Nagpur news: नागपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर शहर की यात्रा के दौरान नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाले ‘समृद्धि महामार्ग’ के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे और वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
Nagpur news:
अधिकारियों ने बताया कि मोदी नागपुर मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे और इसके दूसरे चरण की आधारशिला रखेंगे तथा शहर में एक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देश को समर्पित करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने नयी दिल्ली में एक बयान जारी कर बताया था कि मोदी नागपुर की अपनी यात्रा के दौरान 75,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, विदर्भ में एक सार्वजनिक समारोह में प्रधानमंत्री 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
मोदी वहां नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वन हेल्थ (एनआईओ) और नाग नदी प्रदूषण उपशमन परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा, वह केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईपीईटी) और हीमोग्लोबिनोपैथीज अनुसंधान, प्रबंधन एवं नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन करेंगे।
Film Festival: अमिताभ की फिल्मे दिखायेंगे कोलकाता फिल्म महोत्सव में