Mohali News : शादी समारोह में प्रेमिका के पहुँचने पर दुल्हन ने किया शादी से इंकार
Marriage
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:11 PM
Mohali News : शादी की रस्मों के बीच अचानक से एक महिला के पहुंचने और उसके द्वारा दूल्हे पर शादी का झूठा वादा करने का आरोप लगाने का एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यह घटना मोहाली के एक शादी समारोह स्थल की है जहाँ पर दोनों पक्ष मौजूद थे। इसी बीच एक महिला ने वहां पहुंच कर दूल्हे पर यह आरोप लगाया कि उसने महिला से शादी का वादा किया था लेकिन अब वह उससे मुकर गया है।
Mohali News :
महिला ने यह भी बताया कि वह अपने पूर्व पति को तलाक देने का अर्जी दे चुकी है और वे दोनों लगभग आठ सालों से एक साथ रह रहे हैं। महिला के दो बच्चे भी हैं जिनसे वह (दूल्हा) बेहतर बर्ताव करता था। महिला ने बताया कि साथ में रहने के बावजूद भी व्यक्ति ने दूसरे जगह शादी करने के बारे में उसे खबर तक नहीं लगने दी। महिला ने पुलिस को इस बात की खबर दी जिसके बाद पुलिस उसे मतौर पुलिस स्टेशन लेकर आयी।
इसी बीच दूल्हे की तरफ से यह ब्यान आया कि महिला ने उससे यह बात छुपाई कि उसने अभी तक अपने पूर्व पति को तलाक नहीं दिया है और इसी कारण से उसने दूसरी जगह शादी करने का निर्णय लिया।
इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच वधू पक्ष के लोगों ने भी गहरी नाराजगी जाहिर की और वर पक्ष के लोगों से सारे इंतजाम पर हुए खर्च का भार उठाने को कहा एवं शादी से इंकार कर दिया।
नवीन पाल जो कि मतौर, पुलिस स्टेशन में तैनात हैं उन्होंने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है और जाँच पूरी होने के बाद ही सिद्ध आरोपी के प्रति कड़ी कार्यवाही की जाएगी।