खूंखार बंदर ने 4 वर्षीय मासूम को दांतों से काट काट कर कर दिए जख्म
मसूरी थाना क्षेत्र में बंदरों ने 4 वर्ष के बच्चे पर किया जानलेवा हमला
Monkey Menace In Ghaziabad
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:45 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:45 AM
Monkey Menace In Ghaziabad गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र अंतर्गत बंदरों ने अपना आतंक मचा रखा है । सोमवार वहां रोंगटे खड़े करने वाली एक घटना हुई जिसमें ग्राम नहला क्षेत्र में बंदरो ने एक मासूम बच्चे पर हमला बोल दिया। सुबह तड़के बंदरों के झुंड ने बच्चों को इतनी बुरी तरह से घायल किया कि बच्चे की जान पर बन आई । गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नाहल में बंदरों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है,बंदर किसी पर भी अचनक हमला बोल देते हैं । सुबह तड़के बंदरों के एक झुंड ने एक मासूम बच्चे पर हमला कर दिया जिसमें बच्चा बुरी तरह घायल हो गया ।
मसूरी थाना क्षेत्र में बंदरों ने 4 वर्ष के बच्चे पर किया जानलेवा हमला.
गाजियबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में बंदरों की वजह से बच्चों में खौफ है। ग्रामीण बंदरों के आतंक से बहुत परेशान हैं। आए दिन किसी ने किसी पर हमला कर बंदर उसे घायल कर देते हैं। ग्रामीणों ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।
नाहल गांव के मासूम 4 वर्षीय बच्चे पर टूट पड़े बंदर
मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव निवासी मासूम मोहम्मद साद (4) पुत्र मोहम्मद जुबैर गांव के स्कूल में नर्सरी का छात्र है। बच्चा घर से दुकान पर जा रहा था। बंदरों का एक झुंड एक घर के ऊपर आपस में लड़ रहा था। खूंखार बंदरों ने अचानक मासूम बच्चे पर कूद कर जानलेवा हमला बोल दिया । जिनमें से एक खूंखार बंदर मासूम के ऊपर कूद गया और मासूम को काट लिया। वहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे बच्चे को बंदर से बचाया और घायल बच्चे को उसके घर पहुंचाया। परिजनों ने घायल बच्चे को इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मासूम को एमएमजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मीना कौशिक