Monkeypox- भारत में मंकीपॉक्स का एक नया मामला, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 हुई
भारत
RP Raghuvanshi
16 Sep 2022 06:57 PM
भारत
RP Raghuvanshi
16 Sep 2022 06:57 PM
Monkeypox- भारत में मंकी पॉक्स का एक और मामला सामने आया है।।इस मामले की पुष्टि होने के बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। यह मामला दिल्ली में सामने आया है। दिल्ली में एक नाइजीरियाई महिला में मंकीपॉक्स (Monkeypox virus in Nigerian Women) का केस दर्ज किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक मंकीपॉक्स से संक्रमित एक अन्य व्यक्ति को भी दिल्ली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईसीएमआर के शोध के अनुसार भारत मे मंकी पॉक्स से मौत का जो पहला मामला सामने आया था, उसमें चकत्तों के साथ बुखार जैसे लक्षण देखने को मिले थे।
अभी तक भारत में मंकी पॉक्स (Monkeypox) बीमारी के 11 मामले सामने आ चुके थे, जिसमें से 5 मामले भारत के केरल से और बचे हुए 6 मामले दिल्ली से सामने आए हैं। केरल के एक 22 वर्षीय व्यक्ति को इस संक्रमित रोग से काफी परेशानी हुई तो उसे केरल के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उस व्यक्ति की मृत्यु भी हो गयी थी। जिसके बाद आईसीएमआर ने उसके संक्रमित होने से लेकर उसकी मृत्यु तक के सारे घटनाक्रम का अध्ययन किया है। भारत में मंकी पॉक्स का पहला जानलेवा मामला केरल से ही सामने आया है। इस मामले की अभी विशेषज्ञ समीक्षा हालांकि नहीं की गई है।