Mother Dairy मदर डेयरी कितना डालेगी आपकी जेब पर असर
Mother Dairy
भारत
RP Raghuvanshi
21 Nov 2022 09:43 PM
Mother Dairy: मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। साथ ही टोकन वाले दूध में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में ये दाम बढ़ाए हैं। नई कीमतें सोमवार से लागू हो जाएंगी। कंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने के चलते दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है। मदर डेयरी के बाद अब दूसरी कंपनियां भी दूध के दाम बढ़ा सकती हैं। इस तरह मदर डेयरी ने इस साल चौथी बार दूध की कीमतों में इजाफा किया है।