प्रधानमंत्री की बीमार माँ के लिए राहुल गाँधी ने किया ट्वीट, जल्द स्वस्थ होने की कामना
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:46 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:46 PM
कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गाँधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि " एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।"
बीती रात प्रधानमंत्री मोदी जी की माँ की हालत बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और खबर की सूचना मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी जी भी तुरंत अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के द्वारा जारी किये गए एक ब्यान में पीएम की माँ हीरा बेन मोदी की हालत को स्थिर बताया जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी के अन्य लोगों ने भी किया ट्वीट
राहुल गाँधी के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के अन्य सदस्यों एवं नेताओं ने भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी जी की माँ के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि "प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की माता जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ। इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले। "
इसके साथ ही छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट करते हुए मोदी जी की माँ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। वे अपने ट्वीट में लिखते हैं कि " प्रधानमंत्री जी की पूज्य माता जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। हम सब उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।"