Mouni Roy Wedding: बंगाली लाल लहंगे में शहजादी लगी रही थी मौनी रॉय, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:08 AM
अभिनेत्री मौनी रॉय(Mouni Roy) ने बीते दिन अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार(Suraj Nambiar)से शादी के बंधन में बंध गई हैं । बता दें इस कपल ने दो रीति रिवाजों के साथ शादी की है । बताते चलें मौनी रॉय (Mouni Roy) और सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) 27 जनवरी की सुबह गोवा में साउथ इंडियन स्टाइल में शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद गुरुवार देर शाम अदाकारा फिर से दुल्हन बनी। इस बार वो बंगाली दुल्हन के लिबास में नजर आईं। मौनी और सूरज नांबियार (Mouni And Suraj Nambiar)बंगाली रीति-रिवाजो से सात फेरे लिए हैं। इस कपल ने एक मलयाली परंपरा के अनुसार और दूसरी बार बंगाली रीति रिवाज से शादी की । जानकारी के अनुसार सूरज नांबियार(Suraj Nambiar)साउथ इंडियन है, वहीं मौनी रॉय(Mouni Ro)बंगाल से आती हैं। इसलिए कपल की दो बार शादी हुई। बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन तक सेलेब्रिटीज नवविवाहितों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
मौनी ने सोशल मीडिया पर बंगाली लुक में फोटो की शेयर
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर फोटो शेयर की है। जिसमें वे रेड कलर के लहंगे और गोल्ड ज्वैलरी में दिखी। उन्हें सिर पर गोटा वर्क के दुपट्टे के साथ लहंगा पहने तस्वीरों में देख सकते हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने कुंदन की पूरी ज्वैलरी पहन रखी हैं। दुल्हन के मेकअप में वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं सूरज नांबियार(Suraj Nambiar) गोल्डन कलर के शेरवानी में दिखाई दिए। दूल्हे के लिबास में वो शहजादा लग रहे थे।
कोरोना वायरस गाइडलाइन को किया गया फॉलो
मौनी रॉय (Mouni Roy)ने अपनी शादी में कोरोना वायरस गाइडलाइन का पूरा-पूरा ध्यान रखा है। यही वजह है कि इंडस्ट्री से जुड़े ज्यादातर दोस्त उनकी शादी में शरीक नहीं हुए हैं। उनकी शादी में परिवार समेत बेहद ही करीबी दोस्त शामिल हुए। 28 जनवरी को कपल ने रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है।
Read Also: FIR Against Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी पर FIR हुई दर्ज, ब्रा वाले बयान पर फंसी एक्ट्रेस