नोएडा । सांसद खेल स्पर्धा के समापन पर आज मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम सूरजपुर ग्रेटर खेल में भाग ले रहे खिलाडिय़ों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले खिलाडिय़ों डॉ महेश शर्मा, सांसद एवं पूर्व मंत्री भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया। महिला एवं पुरुष वर्ग के स्पर्धा पुरस्कार पाने वाले खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं व बधाई दी और कहा कि इसी तरह खेल कूद की भावना से आगे बढ़ें और अपने क्षेत्र/गांव का नाम रोशन करें।
खेल प्रतियोगिता में कबड्डी (बालिका वर्ग) में फौजी एकेडमी प्रथम 11000 की नकद राशि व शील्ड व मेडल पहनकर सम्मानित किया गया। एस केएस स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी (बालक वर्ग) में जेजे एकेडमी प्रथम तथा मोरना द्वितीय स्थान पर रहा। (बालीबाल में बालक एवं बालिका वर्ग) में 1. एस के एस स्कूल प्रथम तथा मलकपुर स्पोर्ट्स द्वितीय स्थान पर रहा। (क्रॉस कंट्री रेस बालक वर्ग) में दीपांक कुमार, गौरव शर्मा व राकेश कुमार को शील्ड व मेडल पहनकर सम्मानित किया। बालिका वर्ग में सलोनी नागर, चंचल व शीतल नागर- को शील्ड व मेडल पहनकर सम्मानित किया।
सभी को पदक एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, अल्पेश गर्ग, अभिषेक शर्मा, नितिन शर्मा, विकास पंडित, जिला क्रीड़ा अधिकारी ऋषि कुमार, जिला उप क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र बहादुर सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।