MP Board ने घोषित किया द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट, यहां चेक करें लिंक
MPBSE Result 2025
भारत
RP Raghuvanshi
26 Jul 2025 06:49 PM
MPBSE Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कल (25 जुलाई 2025) कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। वे छात्र जिन्होंने मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने के बाद दोबारा मौका पाया था या अंक सुधार की कोशिश की थी अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा?
कक्षा 10 की द्वितीय परीक्षा 17 जून से 26 जून तक और कक्षा 12 की परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई थी। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में संपन्न हुई थीं। छात्रों के स्कोरकार्ड में उनका नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, विषयवार अंक और कुल अंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। परिणाम देखने के लिए छात्र SMS या डिजिलॉकर की सुविधा भी ले सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार करीब 3.31 लाख छात्रों ने द्वितीय परीक्षा दी थी। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
ऐसे करें MP Board द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2025 चेक
mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर "MP Board 10th/12th Supplementary Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखेगा उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
MP Board की मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम 6 मई को जारी किया गया था, जिसमें कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 76.22% और 12वीं का 74.48% रहा था। जिन छात्रों को अंक सुधार या पुनः प्रयास की जरूरत थी, उनके लिए यह द्वितीय परीक्षा आयोजित की गई।