MP 12वीं Board के छात्रों के लिए खुशखबरी, इन विषयों पर मिलेंगे बोनस अंक
MP Board Exam 2024
भारत
RP Raghuvanshi
19 Mar 2024 10:54 PM
भारत
RP Raghuvanshi
19 Mar 2024 10:54 PM
MP Board Exam 2024 : पिछले दिनों मध्य प्रदेश के अलावा पूरे देश में बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा था। जो अब खत्म हो चुके है, वहीं अब सभी छात्रों रिजल्ट आने के इंतजार में बैठे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के 12वीं बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्रों को लिए अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में आयोजित हुए 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को बोनस अंक दिए जाएंगे। बात करें ऐसा करने के पीछे की वजह के बारे में तो, बताया जा रहा है कि गणित और रसायन शास्त्र के पेपर में कुछ गलतियां देखी गईं थीं। जिसके चलते अब छात्रों को इन विषयों में 2 अंकों का बोनस दिए जाएंगा। इस बारे में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव ने कॉपी चेक करने वाले अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है।
4 प्रश्नों में मिली थी गलतियां
मिली जानकारी के अनुसार बोनस अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 7 लाख से अधिक छात्र है। बताया जा रहा है कि गणित के पेपर में कुल 4 प्रश्नों में गलतियां देखी गई थीं। वहीं, रसायन शास्त्र में भी कुछ प्रश्न गलत थे। जिनके चलते छात्रों को बोनस अंक दिए जा रहे हैं।
कब जारी होगा MP Board Exam 2024 का रिजल्ट
बताया जा रहा है कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जल्द जारी किए जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार हायर सेकेंडरी और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे अप्रैल के दूसरे सप्ताह, यानी 15 अप्रैल तक जारी हो सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स दर्ज करके चेक कर सकेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश बोर्ड के सचिव एमडी त्रिपाठी ने बताया था कि कॉपियों का मूल्यांकन 22 फरवरी से ही चल रहा है। इसके लिए कुल 25 हजार शिक्षक हायर सेकेंडरी और इंटरमीडिएट दोनों की बोर्ड कॉपियों की जांच कर रहे हैं। शिक्षक लगभग 17 लाख कॉपियों की जांच कर रहे हैं।