शुरू हुई MP Board 2024 की परीक्षा, जान ले जरूरी निर्देश
MP Board Exam 2024
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:09 PM
MP Board Exam 2024 : मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा आज यानि 5 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इसमें 10वीं की परीक्षा 05 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। वहीं 12वीं की परीक्षा का आयोजन कल यानि 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक किया जाएगा। जानकारी के अनुसार MP Board की तरफ से परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। जिसमें गलती होने पर छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आपको बता दें MP Board परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुल 7501 केंद्रों में रखी गई है।
MP Board Exam 2024 जरूरी दिशा निर्देश
MP Board के जारी किए गए नए दिशा निर्देशों के अनुसार छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में पहुंच जाना होगा। अगर किसी वजह से छात्र तय समय पर परीक्षा केंद्रों में नहीं पहुंच पाते तो, उन्हें परीक्षा देने का मौका नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन जैसे इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स का इस्तेमाल करने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है।
बिना एडमिट कार्ड नहीं होगी एंट्री
जारी दिशा निर्देश में यह बात साफ तौर पर बताई गई है कि 10वीं और 12वीं के छात्रों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही एडमिट कार्ड पर नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय कोड, स्कूल कोड, केंद्र कोड के साथ अन्य जानकारी दी गई है। जिसे छात्रों को एक बार अच्छे से जांच ले इसके साथ ही एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा निर्देश को भी छात्रों को पढ़ने की सलाह दी गई है।
लाखों छात्र लेंगे MP Board परीक्षा में हिस्सा
जानकारी के अनुसार इस साल MP Board में 10वीं के लगभग 10 लाख छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। वहीं बात करें 12वीं के छात्रों की तो साल 2024 में लगभग 12वीं के 7 लाख छात्र बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। इन सभी छात्रों को MP Board Exam 2024 में सफल होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए छात्र MP Board की अधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर वीजिट कर सकते हैं।
कैसे करें MP Board Exam 2024 Admit Card डाउनलोड ?
Step 1 - MP Board की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
Step 2 - फिर 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर किल्क करें।
Step 3 - अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा ।
Step 4 - यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
Step 5 - अब आप MP Board Exam 2024 Admit Card डाउनलोड कर लें।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।