MP cat dispute : एक बिल्ली ने खड़ा किया दो पक्षों के बीच में विवाद, जानलेवा हमला करने तक पहुंची स्थिति
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:51 PM
यह अचंभित करने वाली घटना (MP cat dispute) भिंड जिले के मछन्द इलाके की है जिसमें एक बिल्ली की लालची हरकतों के कारण दो पक्षोँ में भयानक झगड़ा हो गया और इस झगड़े ने उन्हें अस्पताल तक पहुंचा दिया। बताया जा रहा है कि बिल्ली के मालिक ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी से जानलेवा प्रहार किया जिसके कारण परिवार के तीन लोग बुरी तरह चोटिल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
क्या है पूरी घटना (MP cat dispute)? जानिए विस्तार से।
घटना (MP cat dispute) के मुताबिक मछन्द इलाके के अम्बेडकर नगर में शमीन नामक व्यक्ति के घर पर एक बिल्ली पली हुई है जो कि आस पड़ोस के लोगों के घरों में रखा सामान चट कर जाती है। इसके बारे में मोहल्ले के लोगों ने कई बार शमीन से शिकायत भी की थी किन्तु उसका कोई फायदा नहीं हुआ। बीते गुरुवार के दिन उसी मोहल्ले में रहने वाले राम नरेश के घर भी शमीन की बिल्ली दूध पी रही थी तभी उसने डंडे से मारकर उसे भगाने की कोशिश की। इसके बाद शमीन अपने कुछ साथियों जावेद, आरिफ और मुबारक आदि के साथ राम नरेश के घर आ धमका और झगड़ा करने लगा। बातचीत बढ़ने पर शमीन और उसके साथियों ने राम नरेश के पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
हमले में राम नरेश को गंभीर चोटें आयी हैं और इसके साथ ही उसकी पत्नी और बेटी को भी चोट लगी हैं। पहले तो उन्हें मछन्द के ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया किन्तु बाद में भिंड के जिला अस्पताल में रेफेर कर दिया गया।
आस पास के लोगों से पता चला कि घटना (MP cat dispute) से पहले भी एक बार राम नरेश का शमीन से इस बिल्ली के चलते ही विवाद हो चुका है। उस समय भी बिल्ली राम नरेश के घर पर पली हुई मुर्गीयों के चूजे खा गयी थी। और इसे लेकर भी दोनों पक्ष में झगड़ा हुआ था।