
MP Elections 2023 : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत शुक्रवार को मतदान होना है। मतदान से पूर्व पोलिंग पार्टियां ईवीएम लेकर अपने अपने पोलिंग बूथों की ओर रवाना हो रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश में पिंक साड़ी वाली एक महिला पोलिंग अफसर अपने खास अंदाज के कारण खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। यह महिला पोलिंग अफसर मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।
आपको याद होगा कि 2019 में देश में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान एक पीली साड़ी वाली महिला पोलिंग अफसर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। अब बेहद ही सुंदर महिला पोलिंग अफसर मध्य प्रदेश समेत पूरे देश के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। इस महिला पोलिंग अफसर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
बता दें कि मध्य प्रदेश की पोलिंग अफसर विराज नीमा के लुक्स की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है और वह सुर्खियां बटोर रही है।
मध्य प्रदेश के खरगोन में पीजी कॉलेज परिसर में विराज नीमा चर्चा मतदान सामग्री लेने पहुंची हुई थीं। आंखों पर काला चश्मा, पिंक साड़ी और हाथ में सुंदर-सी घड़ी पहने विराज का लुक देखते ही बन रहा था। मतदान कर्मियों के बीच महिला मतदान अधिकारी अलग ही नजर आईं।
सरकारी स्कूल की टीचर विराज नीमा लोकतंत्र के पर्व में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। ईवीएम समेत मतदान सामग्री लेकर विराज नीमा अपने बूथ केंद्र नूतन नगर के लिए साथी अधिकारियों के साथ रवाना हुईं।
पोलिंग ऑफिसर विराज नीमा ने बताया कि वह पहले भी चुनाव में अपनी ड्यूटी निभा चुकी है। चुनाव में ड्यूटी देना भी एक खास अनुभव है। हम लोकतंत्र के पर्व के भागीदार बनकर अपने आपको सौभाग्यशाली मानते हैं।