MP News: भोपाल में आर्थिक तंगी के कारण परिवार के 6 लोगों ने पिया जहर
MP News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:00 PM
MP News: भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के 6 लोगों ने जहर पी लिया। दैवसंयोग सभी की जान बच गयी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।
MP News
खजूरी थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने बताया कि बैरागढ़ कलां गांव निवासी किशोर जाटव (40) मकान बनाने की छोटी-मोटी ठेकेदारी का काम करते हैं। उसकी आर्थिक स्थित अच्छी नहीं चल रही थी। उन्होंने बताया कि आर्थिक परेशानी के चलते जाटव, उसकी पत्नी सीता जाटव (35), तीन बेटियों कंचन (15), अन्नू (10), पूरवा (8) और एक बेटे अभय (12) ने आज सुबह अपने घर में जहर पी लिया।
मिश्रा ने बताया कि जहर पीने के बाद उसने सुबह 6:10 बजे अपने भांजे से फोन पर बात की थी और उसे इसके बारे में बताया भी था। इसके बाद उसका भांजा उसके घर पर गया और परिवार के सभी छह सदस्यों को शासकीय हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा, सभी छह सदस्यों की हालत अब खतरे से बाहर है। मिश्रा ने कहा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
Bollywood News: नाटु नाटु’ को 21.7 करोड़ से अधिक बार देखा गया