MP News : भरोसे का कत्ल कर दरोगा ने रिवाल्वर के बल पर महिला से किया बलात्कार
After killing the trust, the inspector raped the woman on the power of revolver
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 08:16 AM
शाजापुर। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो कोई सुरक्षा की उम्मीद कैसे करे। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में सामने आया है। यहां एक 42 वर्षीय महिला के साथ सुंदरसी थाने में तैनात दरोगा आजाद सिंह चौधरी ने रिवाल्वर के बल पर दुष्कर्म किया। जबकि शुजालपुर में तैनात सब इंस्पेक्टर छत्रसाल पवार ने चौधरी के पक्ष में राजीनामा करने की धमकी दी। महिला ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। घटना के बाद दोनों आरोपी दरोगा फरार है।
MP News
शुजालपुर के स्वप्न सिटी कॉलोनी में रहने वाली रेप पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस लाइन शाजापुर में उप निरीक्षक के पद पर तैनात आजाद सिंह चौधरी जब 20 साल पहले सिपाही थे, तब उसने महिला के पति से राजगढ़ जिले में दोस्ती की। घर आने जाने के दौरान पति को अपनी पुलिस वर्दी पहनाकर फोटो लिए और घरेलू संबंध बनाकर भरोसा जीत लिया। साल 2019 में सुंदरसी पुलिस थाने पर तैनात रहने के दौरान महिला को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। सब इस्पेक्टर से पीड़िता ने शादी करने वादा याद दिलाने पर उसका फोन नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल देता था।
15 अक्टूबर 2022 की रात सब इंस्पेक्टर ने दोबारा रेप किया और धमकाया कि उसके खिलाफ जुबान खोली, तो वह टीआई बनने के बाद उसे नहीं छोड़ेगा। महिला ने इस मामले की शिकायत थाने में की, तब एसआई को बचाने के लिए सब इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने डराकर रेप के बयान नहीं देने को मजबूर किया। इन सब बातों की जानकारी होने के बाद पति भी चार महीने से अलग रह रहे हैं। महिला ने कहा कि सब इंस्पेक्टर ने उसके भरोसे का कत्ल किया है।
MP News
आखिर, महिला की शिकायत पर पुलिस ने 12 फरवरी 2023 को शुजालपुर मंडी पुलिस थाने में सब इंस्पेक्टर आजाद सिंह चौधरी जाट और सब इंस्पेक्टर छत्रसाल पवार पर धारा 376, 2 (एन), 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार हैं।
पीड़ित महिला ने कहा कि बलात्कार के आरोप में दो सब इंस्पेक्टर पुलिस विभाग से हैं, इसलिए ही शुजालपुर की पुलिस उन्हें बचाने में लगी हुई है। महिला ने कहा कि प्रकरण दर्ज होने के बाद भी दोनों को गिरफ्तार नहीं करते हुए जानबूझकर फरार होने में मदद की गई। महिला ने खुद के परिवार पर जान का खतरा भी बताया है। महिला ने कहा कि थाने पर तैनात महिला सब इंस्पेक्टर जय सुनहरी ने भी उसे दो बार थाने पर बयान लेकर आरोपी छत्रपाल पवार को बचाने के लिए कहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।